फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरहद से लेकर शहर तक शान से फहराया तिरंगा, सुरक्षा रही मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में हुआ मुख्य कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा/अखनूर। 77वें गणतंत्र दिवस पर जिले भर में सरहद से लेकर शहर तक जश्न मनाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों, शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों, चौक-चौराहे में शात से तिरंगा फहराया गया। जिले का मुख्य समारोह रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में हुआ। डीडीसी अध्यक्ष केशव शर्मा ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली।
कार्यक्रम में डीडीसी उपाध्यक्ष बलवान सिंह, विधायक डॉ. देवेंदर मन्याल, डीसी आयुषी सूदन, एसएसपी वरिंदर मन्हास, एसीआर अजय भारती प्रमुख रूप से मौजूद रहे। विभिन्न स्कूलों, अर्ध सैनिक बलों, पुलिस जवानों व एनसीसी कैडेट ने मार्च पास्ट में भाग लिया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय में डीसी आयुषी सूदन ने तिरंगा फहराया। नगर परिषद कार्यालय में सीईओ जोधराज ने, कांग्रेस जिला प्रधान संजीव शर्मा ने अपने कार्यालय में, जिला अस्पताल, कस्बे के मुख्य चौक, सिडको चौक, सुंब, नड्ड, बैनग्लाड़, रेइयां, घगवाल में डीडीसी सदस्य सुरेश कुमार, एसडीएम केएस बाली, राजपुरा में तहसीलदार करनजीत सिंह और बीडीओ शिवाली चौधरी ने तिरंगा फहराया। भारत पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ जवानों ने जश्न मनाया। पीएमश्री हायर सेकेंडरी स्कूल सोहल अखनूर को तिरंगे, गुब्बारों, और बैनरों से सजाया गया। कार्यक्रम में लगभग 335 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सोमवार सुबह 10 बजे विधायक मोहन लाल भगत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।थानाप्र भारी अखनूर राजेश जसरोटिया, स्कूल की प्रिंसिपल सुषमा ठाकुर, शमशेर दास, दीपेश सिंह, नीरज शर्मा सहित विद्यार्थी माैजूद रहे। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। राजकीय बाल हायर सेकेंडरी स्कूल अखनूर में भी एसडीएम मुख्तार अहमद लोन ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
खौड़ मुख्य बाजार में दुकानदारों ने बांटा हलवा
ज्यौड़ियां/बिश्नाह। मुख्य बाजार खौड़ में दुकानदारों और ग्रामीणों ने गणतंत्र दिवस पर हलवा बांटा। ऑल इंडिया राजपूत भाऊ सभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ राष्ट्रीय गीत गाकर भारत माता की जय के नारे लगाए गए। उपजिला खौड़ का मुख्य कार्यक्रम शहीद डिप्टी एसपी गुलबदन सिंह भाऊ हायर सेकेंडरी स्कूल खौड़ में हुआ। एसडीएम सतीश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर प्रिंसिपल रुपिंदर काैर, पलांवाला हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सुनील कुमार खजुरिया, डिग्री काॅलेज खौड़ के प्रिंसिपल टीएन शर्मा, व्याख्याता जगदेव सिंह चिब सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बिश्नाह में विधायक डॉ. राजीव कुमार भगत ने तिरंगा फहराकर क्षेत्र के लोगों को आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। राजकीय डिग्री कॉलेज बिश्नाह में एसडीएम साउथ मनु हंसा ने तिरंगा झंडा फहराकर मार्च पास्ट की सलामी ली। तहसीलदार अंकुश त्रिपाठी, एसडीपीओ आरएसपुरा गुरमीत सिंह, थाना प्रभारी बिश्नाह राकेश सिंह जमवाल विशेष रूप से माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें