कार्यक्रम में छात्रा पिंकी देवी को सम्मानित करते मुख्यातिथि।
जम्मू। डोडा के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल चिराला में गणतंत्र दिवस के मौके पर तहसीलदार गुलशन कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार राहुल कुमार और बीडीसी बिपना मन्हास ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। स्कूल के प्रभारी प्राचार्य शमीम अहमद लोन ने बताया कि युवाओं में देश भक्ति की भावना होना जरूरी है। राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से युवाओं का विकास होता है। हाल ही में संभागीय स्तर पर मनाए कला उत्सव में स्कूल की 12वीं की छात्रा पिंकी देवी ने गीत गायन में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मौके पर पिंकी को 11500 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए। संवाद