25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में कोविड से होने वाली मौतों में उछाल आया था। प्रदेश में मंगलवार को चौबीस घंटे में 14 मरीजों ने दम तोड़ा था। इसमें जम्मू और कश्मीर संभाग में 7-7 मौतें हुई थीं।
जम्मू-कश्मीर में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में गुरुवार को 4959 नए मामले सामने आए। जम्मू संभाग में 1394, कश्मीर संभाग में 3565 नए मामले दर्ज किए गए। साथ ही सात लोगों की कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में कोविड से होने वाली मौतों में उछाल आया था। प्रदेश में मंगलवार को चौबीस घंटे में 14 मरीजों ने दम तोड़ा था। इसमें जम्मू और कश्मीर संभाग में 7-7 मौतें हुई थीं। पिछले आठ माह और 227 दिनों बाद एक ही दिन में कोविड से इतनी मौतें हुई थीं। साथ ही प्रदेश में 6570 नए संक्रमित मामले मिले थे। इसमें जम्मू संभाग में 1555 और कश्मीर संभाग में 5015 मामले थे।
राजधानी श्रीनगर में सर्वाधिक 1450 संक्रमित मामले मिले थे। यहां सक्रिय मामले बढ़कर 12617 पहुंच गए थे। जिला जम्मू में 14 यात्रियों समेत 849 संक्रमित मामले मिले थे। जीएमसी जम्मू में बालेचक्क आरएस पुरा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी। कोविड से संक्रमित होने के साथ उन्हें डायलिसिस पर रखा गया था। नौशेरा के 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी। सिर पर चोट लगने के साथ वह संक्रमित मिले थे। गांधीनगर के एक 80 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हुई थी।