जम्मू-कश्मीर के मेंढर-ए, मेंढर-बी, शोपियां के बलपोरा-ए और बलपोरा-बी में जिला विकास परिषद (डीडीसी चुनाव ) की सीटों पर दोबारा मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें लग गईं। सुबह 11 बजे तक मेंढर-ए में 60.9 और मेंढर-बी में 41.60 फीसदी मतदान हुआ है।