जम्मू-कश्मीर के मेंढर-ए, मेंढर-बी, शोपियां के बलपोरा-ए और बलपोरा-बी में जिला विकास परिषद (डीडीसी चुनाव ) की सीटों पर दोबारा मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें लग गईं। सुबह 11 बजे तक मेंढर-ए में 60.9 और मेंढर-बी में 41.60 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
वहीं चुनाव के दौरान कोई अफवाह न फैले इसको देखते हुए शोपियां में अस्थाई रूप से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। ज्ञात हो कि इन सीटों पर हुए मतदान के दौरान लगे आरोपों के बाद दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया गया था।