फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धार्मिक पर्यटन स्थलों का 100 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में धार्मिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से 100 करोड़ की बजट डिमांड नगर निगम करेगा। बावे वाली माता, महामाया मंदिर, पुराने शहर स्थित मंदिर, हर की पौड़ी व अन्य जगहों को विकसित किया जाना है। मगर फंड के अभाव में काम नहीं हो रहा। अब तक बावे वाली माता मंदिर का स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जीर्णोद्धार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं के लिए अतिरिक्त बजट की जरूरत है। इसके लिए नगर निगम एस्टीमेट तैयार कर केंद्र से मांग करेगा। हालांकि सचिवालय से भी बावे वाली माता मंदिर के लिए 20 करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी मिली है। राशि मिलने के बाद काम आरंभ होना है। वार्ड नंबर 48 के पार्षद शाम लाल बस्सन ने कहा कि सदन की बैठक में मसला गया था। केंद्र को प्रस्ताव बनाकर भेजने पर सहमति हुई है। नगर निगम के माध्यम से 100 करोड़ के लिए डिमांड की जाएगी। इससे बावे वाली माता, महामाया मंदिर, हर की पौड़ी सहित अन्य मंदिरों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन



पर्यटन की दृष्टि से धार्मिक स्थलों को विकसित करने के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बजट मुहैया करवाया जाएगा। अतिरिक्त बजट के लिए डिमांड की जाएगी।
- राहुल यादव, आयुक्त, नगर निगम

मंदिरों के लिए 20 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत काम जारी है। अतिरिक्त बजट के लिए केंद्र को डिमांड भेजी जाएगी।
- राजिंदर शर्मा, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें