फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: इंस्पेक्टर की भाजपा नेता पत्नी की कार को लगी टक्कर, आरोप-चालक को पीटते हुए चौकी तक ले गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कार को भार वाहक वाहन की मामूली टक्कर लगने पर पुलिस इंस्पेक्टर की भाजपा महिला नेता ने हंगामा कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह वाहन चालक को पीटते हुए पुलिस चौकी तक ले गईं। वाहन चालक वेयर हाउस में सामान लेने आया था। मामले की भनक लगते ही व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया और धरने पर बैठ गए। मांग की कि जब तक महिला चालक से माफी नहीं मांगती, तब तक सड़क से नहीं उठेंगे। इसके बाद महिला नेता पुलिस चौकी पहुंची और माफी मांगी जिससे दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ।
दरअसल, स्कार्पियो (जेके02सीटी 1111) कार में महिला नेता थी जिसकी भार वाहक वाहन (जेके11ए 3159) के साथ वेयर हाउस में टक्कर हो गई। इतने में महिला नेता कार से उतरी और उसने वाहन चालक मोहम्मद हुसैन से मारपीट करनी शुरू कर दी। उसे वेयर हाउस पुलिस चौकी ले गई। तभी वेयर हाउस के प्रधान दीपक गुप्ता व्यापारियों के साथ चौकी के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कहा कि यह गुंडागर्दी है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पर चौकी प्रभारी रोहित गांधी व्यापारियों को साथ ले गए। चौकी में व्यापारियों और महिला नेता के बीच बातचीत हुई और माफी के साथ मामला हल हो गया। वहीं, एसएचओ गांधी नगर पंकज शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है।
विज्ञापन



कोई भी कानून हाथ में न ले

ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के प्रधान दीपक गुप्ता ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। चालक वर्ग ने कोविड में विकट परिस्थितियों में घर-घर तक राशन पहुंचाया। इसी तरह श्रमिक वर्ग भी आगे रहा। इसलिए हमें उनकी इज्जत करनी चाहिए। महिला द्वारा चालक को पीटने के खिलाफ स्थानीय दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। उनके अनुसार महिला चालक द्वारा माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


चालक ने मांगी माफी मांगी, नुकसान को झेल लूंगी
टक्कर के कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई। चालक ने पुलिस चौकी आकर वेयर हाउस के प्रधान और गांधी नगर थाना प्रभारी की मौजूदगी में माफी मांगी। इसके बाद मामला हल हो गया। चालक को माफ कर दिया है। जो नुकसान हुआ है, उसे झेल लूंगी।
परवाज हुसैन, महिला नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें