फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा सिद्धगोरिया मंदिर में पूर्णाहुति के साथ शतचंडी महायज्ञ संपन्न

विज्ञापन
पूर्णाहुति के साथ के साथ 54वां शतचंडी महायज्ञ का हुआ समापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बाबा सिद्धगोरिया मंदिर में 11 दिवसीय 54वें शतचंडी महायज्ञ का रविवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। 14 से 24 सितंबर तक आयोजित इस महायज्ञ में भागवत कथा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी हुईं। बड़ी संख्या में भक्तजनों ने धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर बाबा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मंदिर में सुबह सत्संग हुआ। जयघोष और मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर गूंज उठा। दोपहर 12 बजे महंत कुलदीप सिंह पलौड़ा वाले ने महायज्ञ में पूर्णाहुति डाली। महंत डॉ. सत नारायण दास ने भागवत कथा को विराम दिया। इसके बाद लंगर शुरू हुआ। महंत प्रबंध समिति के सदस्यों ने महायज्ञ के आयोजन में सहयोग के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस और जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। इस दौरान टीम जम्मू के अध्यक्ष जोरावर सिंह जम्वाल, महंत रामेश्वर दास, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व सांसद शमशेर सिंह मन्हास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें