रियासी में शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु और हनुमान जी की वेशभूषा में कलाकार।
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। हनुमान जयंती पर शनिवार को चौक चबूतरा स्थित हनुमान मंदिर के पास विशाल भंडारा लगाया गया। मंदिर के पास स्थित शीतला माता मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसमें मोहल्ले के लोग शामिल हुए। दोपहर को आयोजित भंडारे में काफी संख्या में लोग पहुंचे। शाम को चबूतरा चौक से शोभायात्रा भी निकाली गई जिसमें हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया गया। शोभायात्रा मुख्य बाजार, बस अड्डे से होते हुए भीमगढ़ फोर्ट के ऊपरी हिस्से तक पहुंची। यहां पर फोर्ट के तीसरे दरवाजे के पास वाली दीवार पर बनी प्राचीन हनुमान जी की मूर्ति के समक्ष हनुमान चालीसा का गायन किया गया। सभी लोगों को प्रसाद बांटा गया। नगर के आप शंभू महादेव मंदिर में भी शनिवार को रामायण पाठ शुरू हुआ जिस का समापन रविवार सुबह होगा।