जम्मू। महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को गंग्याल की मुख्य चौक पर मिनी बस यूनियन गंग्याल के सदस्यों की ओर से धार्मिक कार्यक्रम के अलावा भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर गंग्याल थाना प्रभारी हरमोहिन्दर सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व जम्मू नगर निगम के पूर्व चेयरमैन सतीश शर्मा ने भंडारे का उद्घाटन किया। क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर ऑल जम्मू कश्मीर मिनी बस यूनियन के प्रधान विजय चिब, रणजीत सिंह रिंकू, जम्मू जिला कांग्रेस के महासचिव सुमनप्रीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद