फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। सूर्य उदय व्यापिनी फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च को है। यह शनिवार शाम 6:18 बजे से शुरू होकर रविवार दोपहर 2:30 बजे संपन्न होगी। इस दिन पितरों का पिंडदान और अन्य दान-पुण्य संबंधी कार्य किए जा सकते हैं। धर्मग्रंथों के अनुसार जो भी इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करता है, उसे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। अगर किसी कारणवश पवित्र नदियों में स्नान नहीं कर पाए, तो घर में ही पानी में गंगाजल डाल कर स्नान करें। किसी गरीब को यथाशक्ति दान भी कर सकत हैं।
विज्ञापन

श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अमावस्या के दिन नदी या तालाब में जाकर मछली को आटे की गोलियां खिलाना फलदायी बताया जाता है। अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए उपवास रखने से न केवल पितृगण बल्कि ब्रह्मा, इंद्र, सूर्य, अग्नि, वायु, ऋषि, पशु-पक्षी तृप्त होकर प्रसन्न होते हैं। तिल, दूध और तिल से बनी मिठाइयों का दान दरिद्रता मिटाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें