आरएस पुरा। सतराइयां में शिव परिवार मंदिर के मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा करवाई जा रही है। शनिवार को तीसरे दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। संत-महात्माओं ने प्रवचनों के माध्यम से संगत को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथावाचक सुरेश शास्त्री ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। बताया कि भगवान भोलेनाथ सदा भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं। सच्चे मन से की गई भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती। लोगों को धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर समाज में भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा देना चाहिए। आयोजन समिति के सदस्यों ने संतों व श्रद्धालुओं का स्वागत किया। मंदिर के पुजारी रवि शारद ने बताया कि 14 मई को भंडारा लगाया जाएगा। संवाद