फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर के निर्दोष चौक में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर महाराणा प्रताप को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुवीर सिंह ने की। लोगों ने महाराणा प्रताप के साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका संघर्ष और आत्मसम्मान की भावना देशभक्ति का संदेश देती है। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और वीरता से ओत-प्रोत वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं में मिठाई और हलवे का वितरण भी किया गया। माैके पर पूर्व विधायक राजीव शर्मा, ब्राह्मण सभा के प्रधान सुदेश मगोत्रा, राजपूत सभा के प्रधान कुलवंत सिंह, जम्मू-कश्मीर दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें