गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में सिंबल कैंप से निकाला नगर कीर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में रविवार को सिंबल कैंप में नगर कीर्तन निकाला गया। पूरा शहर जो बोले सो निहाल... से गूंज उठा। सुबह सिंबल कैंप वार्ड-4 से अरदास के बाद पंच प्यारे और श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सुसज्जित पालकी में विराजमान कर नगर कीर्तन निकाला गया। रागी जत्थे के अलावा बड़ी संख्या में संगत ने शामिल होकर गुरु की महिमा का गुणगान किया। रागी जत्थे ने गुरबाणी कर संगत को निहाल किया। मार्ग के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों ने नगर कीर्तन में शामिल संगत का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। जलपान, फल और प्रसाद के लंगर लगाए। गतका पार्टी ने अपना जाैहर दिखाया। नगर कीर्तन सिंबल कैंप से शुरू होकर लिंक रोड, टाली मोड, मीरां साहिब, बृज नगर, खारिया से होते हुए सिंह सभा गुरुद्वारा इंदिरा नगर में संपन्न हुआ जहां पर लंगर का आयोजन किया गया। ठंड के बावजूद नगर कीर्तन में शामिल संगत में उत्साह देखने को मिला। पालकी साहिब के दर्शन कर संगत निहाल हुई। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में राजनीतिक पार्टियाें के नेताओं ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।