जिले भर के शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। देश भर की तरह सांबा जिले के सीमावर्ती गांवों में भी रक्षाबंधन की धूम है। शिक्षण संस्थानों से लेकर महिला संगठन सीमा प्रहरियों के साथ इस खुशी को सांझा कर रही हैं।दशमेश भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल दशमेश नगर में भी मंगलवार को रक्षाबंधन सेना के जवानों के साथ धूमधाम से मनाया गया। जवानों के साथ उनके अधिकारी भी उपस्थित हुए, जिन्हें बच्चों ने राखी बांधकर स्नेह बांटा। नायब सूबेदार रविंदर सिंह, नायब सूबेदार सुखदेव सिंह, चौथी बटालियन जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री के 30 जवानों ने विद्यालय परिसर में आकर बच्चों से राखियां बंधवाईं और उनकी रक्षा का प्रण दोहराया। विद्यालय की छात्राओं ने भाई-बहनों से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, खूब सराहा गया। भारतीय शिक्षा समिति के महामंत्री हरि भूषण, हम ट्रस्ट के सदस्य और विद्या मंदिर राजोरी के प्रभारी मनोज, संगीता महिला सशक्तिकरण की सदस्य, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य पुरुषोत्तम लाल दुबे व रोटरी क्लब के पदाधिकारी उपेंद्र गुप्ता भी इस मौके पर उपस्थित रहे।