फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शनिदेव की जयंती पर निकली शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
शनि जयंती के उपलक्ष्य पर शोभा यात्रा निकालते लोग
विज्ञापन
त्रिलोकी छपड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। शनिदेव की जयंती के उपलक्ष्य में सांबा में शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। फूलों से सुसज्जित रथ पर शनिदेव की प्रतिमा विराजमान की गई। त्रिलोकी छपड़ी स्थित शनि मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। शनिदेव को तेल अर्पित करने के लिए भक्तों में विशेष उत्साह रहा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा त्रिलोकी छपड़ी के शनिदेव मंदिर से शुरू होकर चोहाटा चौक, हरि सिंह मार्ग और लिंक रोड से होते हुए शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों से गुजरी। बैंड-बाजे, ढोल और आकर्षक झांकियों ने शोभायात्रा की सुंदरता को और बढ़ा दिया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। पूरा शहर जय शनि देव के जयकारों से गूंज उठा। आयोजन समिति के सदस्य हितेश शर्मा ने बताया कि शनि जयंती के अवसर पर विशेष पूजा, हवन और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें