सनातन जन जागरण सम्मेलन में सनातन संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता के लिए जुटे श्रद्धालु।
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। तरलोके दी छपड़ी स्थित सिद्ध शनि मंदिर परिसर में रविवार को सनातन जन जागरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठानों और मंत्रोच्चारण के साथ हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता सूर्य चेतन्य ने की। उन्होंने सनातन संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता के महत्व पर कहा कि सनातन धर्म मानवता, सद्भाव और संस्कारों का मार्ग दिखाता है। सम्मेलन में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के उपरांत दोपहर एक बजे से भंडारे का आयोजन भी किया गया।