फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली चोरी पर विभाग सख्त नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन में कनेक्शन लेने की दी मोहलत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। बिजली चोरी की बढ़ती समस्या पर नियंत्रण के लिए बिजली विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने क्षेत्र के लगभग हर घर, दुकान, मवेशी शेड और पंपसेट पर बिजली मीटर लगाकर पारदर्शी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी उपभोक्ता मीटर से छेड़छाड़ करता, केबल में कट लगाकर या अवैध तरीके से बिजली चोरी करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में जुर्माने के साथ हिरासत तक की कार्रवाई भी संभव है। विभाग ने क्षेत्र में बिना कनेक्शन के बिजली उपयोग कर रहे उपभोक्ताओं को सात दिन की अंतिम मोहलत दी है ताकि वे कनेक्शन ले सकें। निर्धारित समय के बाद अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। क्षेत्रवासियों ने विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे बिजली व्यवस्था सुचारु बनेगी। विभाग के अधिकारी अभियंता पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ विभाग सख्त है। उपभोक्ता प्रदीप कुमार रढोत्रा ने बताया कि बिजली चोरी करने के साधन तो विभाग खुद उपलब्ध करवा रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग मीटरों को पोल पर लगाए न कि घरों की दीवारों पर लटकाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें