फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चंद्र ग्रहण आज, कल खेली जाएगी होली

विज्ञापन
विज्ञापन
- चंद्रग्रहण का सूतक सुबह 6:20 बजे से शुरू
विज्ञापन

- वर्जित रहेंगे सभी मांगलिक कार्य, शाम 6:47 बजे तक रहेगा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। होलिका दहन के अगले दिन होली खेली जाती है लेकिन इस वर्ष दहन के अगले दिन चंद्रग्रहण लग रहा है। इस वजह से होली एक दिन के अंतर के बाद खेली जाएगी। मंगलवार तीन मार्च को चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इससे होली का पर्व शहर व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार चार मार्च को मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के दौरान शुभ व मांगलिक कार्यों पर रोक रहती है इसलिए पर्व की तिथि में यह परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

पंडित अश्वनी शर्मा ने बताया कि चंद्रग्रहण का सूतक मंगलवार सुबह 6:20 बजे से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही सभी धार्मिक व मांगलिक कार्य वर्जित माने जाएंगे। ग्रहण का प्रभाव शाम 3:20 बजे से 6:47 बजे तक रहेगा। इस दौरान विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। सूतक लगते ही मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। सूतक काल में भोजन पकाना या ग्रहण करना, किसी वस्तु को काटना तथा अन्य शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को एक ही स्थान पर लगातार नहीं बैठना चाहिए। पंडित अश्वनी ने यह भी बताया कि ग्रहण का प्रभाव दोपहर 3:20 बजे के बाद अधिक रहेगा। जम्मू में ग्रहण अंतिम चरण में 18 मिनट ही दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें