फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिव आसन मंदिर बट्टल में शिवलिंग महोत्सव पूजन संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। आसन मंदिर बट्टल में चार फरवरी से चल रहा शिवलिंग स्थापना महोत्सव शुक्रवार को पूर्ण आहुति के साथ संपन्न हो गया। 28 अक्तूबर 2024 को आतंकियों और सेना के बीच हुई मुठभेड़ में मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद दूसरे ही दिन जिला विकास प्राधिकरण ने सेना के सहयोग से मंदिर का मरम्मत कार्य शुरू किया था। 24 जनवरी 2025 को मंदिर में फिर से मूर्तियों की स्थापना की गई थी। शिव आसन मंदिर क्षेत्र का प्रसिद्ध मंदिर है और जहां पर लोगों की काफी आस्था जुड़ी हुई है। मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव ने यहां आसन लगाया था। बताया जाता है कि मंदिर की स्थापना 1437 ई. में बाबा खाक नाथ ने की थी। लोग बाबा बूढ़ा अमरनाथ की तरह यात्रा चलाने की प्रशासन से कई बार मांग कर चुके हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार, सदस्य मास्टर यशपाल शर्मा, राकेश कुमार, बचन लाल, गारू राम तथा बंटी कुमार ने बताया कि मंदिर में हर रोज श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें