संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव मट्टू में शनिवार को बाबा कालीवीर देवस्थान पर मट्टू बिरादरी ने मेल मनाई। इसमें बिरादरी के लोगों ने बाबा कालीवीर के दरबार में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया।
बिरादरी के सदस्य बच्चन मट्टू, सतपाल मट्टू, उत्तम सिंह, नंबरदार खैर राम ने बताया कि मेल का आयोजन बिरादरी की एकता और भाईचारे को कायम रखते हुए किया गया। इसमें बिरादरी के सभी लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सुबह नाै बजे हवन, पूर्वाह्न 11 बजे बाबा की चौकी, दोपहर 12 बजे बैठक की गई। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे लंगर शुरू किया गया।
इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। देवस्थान के पुजारी मनोहर सिंह बाबा ने बताया कि मेल में बिरादरी के बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने भाग लिया।