फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर में श्री हरि कथा का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वाधान में रामा पैलेस अखनूर में पांच दिवसीय श्री हरि कथा का रविवार को समापन हुआ। साध्वी ज्योत्सना भारती ने श्री कृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जैसे सांसारिक जीवन में विवाह संस्कार पूर्ण करने के लिए दूल्हा-दुल्हन के साथ ब्रह्मज्ञानी पंडित की अगुवाई आवश्यक होती है उसी प्रकार आध्यात्मिक जीवन में आत्मा और परमात्मा के मिलन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए एक ब्रह्म ज्ञानी सतगुरु की मध्यस्थता अनिवार्य है। पंडाल में श्री कृष्ण-रुक्मणी विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। अंत में विधिवत श्री आरती के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया। समापन पर भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें