फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शेरखानियां मन्हास बिरादरी की मेल 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। सीमावर्ती गांव पगांली में स्थित बाबा किशन सिंह शहीद देवस्थान पर शेरखानियां मन्हास बिरादरी 21 जनवरी को मेल का आयोजन करेगी। बिरादरी ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। देवस्थान कमेटी के पदाधिकारी रिटायर्ड कैप्टन जोगिंदर सिंह मन्हास ने बताया की हर बार की तरह इस बार भी मेल धूमधाम से मनाई जाएगी। बिरादरी के सभी लोगों से अपील है कि मेल में बढ़-चढ़कर भाग लें। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जोगिंदर सिंह ने बताया कि सुबह नाै बजे से लेकर पूर्वाह्न 11 बजे तक हवन होगा। दोपहर 12 बजे बिरादरी की बैठक होगी। दोपहर एक बजे से लेकर शाम पांच बजे तक भंडारा लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें