फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने व्रत रख ईश्वर से संतान के लिए मांगी लंबी उम्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मंदिरों के शहर में शुक्रवार को वत्स द्वादशी (बछद्वा) का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। व्रतधारी महिलाओं ने तवी और रणबीर कैनाल सहित अन्य स्थानों पर जाकर पानी के किनारे पूजा-अर्चना कर संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में माथा टेकने के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे। दोपहर को पवित्र नदियों-नहरों में जाकर पूजा-अर्चना कर प्रभु को रोट, भिगोए हुए मूंग, चने और फलाहार का भोग लगाया गया। गो माता और बछड़ों की पूजा की और कथा सुनी। विक्रम चौक स्थित शिव मंदिर में माथा टेकने आई रीता देवी, सरला देवी, सुनीता देवी, कमलेश, रेखा देवी, पूजा शर्मा आदि ने बताया कि डोगरा संस्कृति में यह पर्व विशेष स्थान रखता है। इसे प्राचीन काल से लोग मनाते आ रहे हैं। महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। बताया कि शुक्रवार देर शाम फलाहार का भोजन कर सुबह व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें