फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा भोतो देवस्थान में मेला कल, एसपी ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। बाबा भोतो देवस्थान राठौया मढ़ में चार नवंबर से दो दिवसीय मेला शुरू होगा। रविवार को एसपी ग्रामीण जम्मू बृजेश शर्मा ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। महाजन बिरादरी की ओर से करवाए जा रहे मेले में एक लाख के करीब श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है। एसपी ने मेले को सुचारु और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए डिप्लॉयमेंट प्लान, ट्रैफिक रेगुलेशन, पार्किंग मैनेजमेंट, भीड़ नियंत्रण के उपायों और अलग-अलग एजेंसियों के बीच समन्वय का जायज़ा लिया। माैके पर एसडीपीओ दोमाना मुदस्सिर हुसैन, एसएचओ दोमाना वरुणेश्वर सिंह, चौकी प्रभारी पौनी चक अमरीक सिंह, सांदवा चौकी प्रभारी राजवीर सिंह, विक्का चौधरी और देवस्थान कमेटी के सदस्य भी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें