फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजी तवी नगरी, 9182 श्रद्धालु रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए शनिवार तड़के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से 9,182 श्रद्धालुओं का जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर के दोनों बेस कैंपों के लिए रवाना हुआ। प्रशासन और सुरक्षा बलों की पुख्ता व्यवस्था के बीच सभी तीर्थयात्रियों को वाहनों के काफिले में रवाना किया गया। शनिवार को रवाना हुए कुल 9,182 श्रद्धालुओं में 6,455 पुरुष, 2,389 महिलाएं, 31 बच्चे, 256 साधु और 46 साध्वियां शामिल हैं। परंपरागत और मुख्य मार्ग माने जाने वाले पहलगाम रूट के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यहां के लिए कुल 5,877 यात्री रवाना हुए। छोटे और कठिन माने जाने वाले बालटाल मार्ग के लिए कुल 3,305 श्रद्धालुओं का जत्था भेजा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें