फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पूर्व राजस्व अधिकारी पर धोखाधड़ी के आरोप

विज्ञापन
प्रेसक्लब में प्रदर्शन करते लोग। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
जम्मू। जमीन घोटाले और धोखाधड़ी का शहर में 100 से अधिक लोग शिकायत हो चुके हैं। प्रेसक्लब में पीड़ित लोग पहुंचे और प्रदर्शन करके पूर्व राजस्व अधिकारी राम लाल और उसके सहयोगियों पर जाली दस्तावेजों, बेनामी लेनदेन और फर्जी हस्ताक्षरों व मुहरों के सहारे उन्हें करोड़ों रुपये का की ठगी करने का आरोप लगाया है। सोहन सिंह ने कहा कि इस कथित भू-घोटाले का शिकार होकर बहुत से लोग अपनी जीवनभर की कमाई गंवा चुके हैं और न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल रहा है। प्रदर्शन करने वालों ने बताया कि पूरे फर्जीवाड़े का मुख्य साजिशकर्ता राम लाल पहले भी सरकारी धन के गबन और धोखाधड़ी के आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। आरोप है कि इस पूरे खेल में कुछ स्थानीय राजस्व अधिकारियों और भू-माफिया की मिलीभगत है। मिलीभगत के दम पर एक ही जमीन को फर्जी कागजात तैयार कर खरीदारों को बेच दिया जा रहा। पीड़ितों का कहना है कि पूर्व में मामले दर्ज होने के बावजूद उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें