फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रघुनाथ मंदिर में मातृशक्ति ने की दिव्य आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब हर मंगलवार होगी दिव्य आरती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। श्री रघुनाथ मंदिर में मातृशक्ति की ओर से अमरनाथ यात्रा के दौरान दो जुलाई से दो अगस्त तक शुरू की गई दिव्य संध्या आरती का रविवार को महाआरती के साथ विधिवत समापन हो गया। पूरे एक माह तक चले इस धार्मिक आयोजन में जम्मू के लोगों के साथ-साथ अमरनाथ यात्रियों ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।
आरती की सबसे बड़ी विशेषता रही कि मातृशक्ति ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार दिव्य आरती की। पुजारियों ने मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन किया। संपूर्ण माह मंदिर परिसर श्रद्धा, भक्ति और सनातन परंपराओं से ओत-प्रोत रहा।
विज्ञापन


समापन समारोह में सर्वप्रथम मां गंगा, इसके बाद भगवान शिव तथा श्री रघुनाथ की भव्य आरती सहित अन्य देवी-देवताओं की आरती व पूजन किया गया। शंखनाद, घंटियों की मधुर ध्वनि और मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन


आयोजकों ने बताया कि यह विशेष आरती अब नियमित रूप से जारी रहेगी। हर मंगलवार महाआरती होगी। इससे पहले यह आरती रविवार को होती थी लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधा और बढ़ती सहभागिता को देखते हुए इसे मंगलवार को आयोजित करने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें