फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा तालाब में 24 को सजेगी टिटोर बिरादरी की वार्षिक मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
- कार्तिक पूर्णिमा पर होंगे धार्मिक अनुष्ठान, बुआ दाती की लगेंगी चौकियां
विज्ञापन

नवविवाहित जोड़े भी करेंगे पूजा-अर्चना, देश-विदेश में बसे परिवारों को आमंत्रण
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। टिटोर बिरादरी की वार्षिक मेल कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को पवित्र देवस्थान बाबा तालाब में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। बिरादरी के प्रमुख सदस्य जनकार कुमार ने बताया कि आयोजन की शुरुआत पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ होगी। कुलदेवी बुआ दाती की चौकियां लगाई जाएंगी। विश्व शांति और परिवारों की सुख-समृद्धि के लिए हवन किया जाएगा। हवन के बाद कंजक पूजन होगा।
विज्ञापन

जनकार ने बताया कि वार्षिक मेल में बिरादरी के नवविवाहित जोड़े विशेष रूप से शामिल होंगे। वे बुआ दाती की पूजा-अर्चना कर सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था भी की जाएगी। बिरादरी के सदस्यों ने देश-विदेश में बसे सभी परिवारों से अपील की है कि वे वार्षिक मेल में सपरिवार पहुंचें और कुलदेवी बुआ दाती का आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजन की रौनक बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें