फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ढोल की थाप पर झूमा शहर, सुंदर-मुंदरिए के बोल के साथ मनाया पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के विभिन्न हिस्सों में हुए कार्यक्रम, अग्नि में आहुति देकर लिया नई शुरुआत का संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। मंदिरों के शहर में मंगलवार को लोहड़ी का पर्व उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। दिनभर सुंदर-मुंदरिए हो, तेरा कौन बेचारा, दुल्ला भट्टी वाला का गीत सुनाई देता रहा। लोग एक-दूसरे के घरों और संस्थानों में जाकर बधाई देते नजर आए। शाम को अग्नि में रेवड़ी, मुंगफली व पॉपकार्न की आहुति देकर नई शुरुआत का संकल्प लिया। जगह-जगह लोहड़ी मिलन कार्यक्रम हुए, जहां लोगों ने लोहड़ी जलाकर ढोल की थाप पर नृत्य किया।
शालामार रोड गीता भवन, बाल निकेतन अबंफला, भाजपा कार्यालय त्रिकुटा नगर, भैरव मंदिर चौक चबूतरा व श्री राम मंदिर आश्रम पीरखो सहित अन्य जगहों पर व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रम करवाए गए। दुल्ला भट्टी का वृतांत सुनाकर लोगों को पर्व का महत्व बताया गया।
विज्ञापन

वहीं बच्चे मोहल्लों में घर-घर जाकर लोहड़ी मांगते नजर आए, जिससे माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया। पुरानी मंडी, मोती बाजार, रघुनाथ बाजार, तालाब तिल्लो, गांधीनगर, त्रिकुटा नगर व छन्नी हिम्मत सहित अन्य बाजारों में भी चहल-पहल रही।
विज्ञापन

अधिकांश लोगों ने घरों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। इसके अलावा पारंपरिक व्यंजन तैयार कर रिश्तेदारों का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें