फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्व : नहाय खाय आज, कल खरना, खरीदारी में जुटे लोग

विज्ञापन
त्रिकुटा नगर में शत पूजा सामग्री का स्टॉल लगाते विक्रेता।संवाद
विज्ञापन
- चार दिवसीय छठ की शुरुआत आज से, 28 को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सूर्योपासना का महापर्व छठ शनिवार को नहाय खाय से शुरू होगा। चार दिवसीय सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत होगी। इस दिन व्रती महिलाएं नदी या तालाब में स्नान कर कट्टू व चावल का पकवान बनाएंगी। शहर के त्रिकुटा नगर स्थित प्रवासी बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। पूजा के लिए लोग खरीदारी कर रहे हैं।
पीरखो की रहने वाली माला देवी ने बताया कि छठ के दूसरे दिन रविवार को खरना पूजा की जाएगी। इस दिन व्रती महिलाएं दिनभर उपवास रखती हैं। शाम को पूजा के बाद गुड़ की खीर व रोटी खाती हैं। सोमवार को निर्जल उपवास होगा। व्रती महिलाएं नदी या तालाब के किनारे वेदी बनाकर पूजा-अर्चना करेंगी। 28 अक्तूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के त्रिकुटा नगर स्थित प्रवासी बाजार के छठ पूजन सामग्री कारोबारी बबलू कुमार ने बताया कि पिछले दस साल से हम लुधियाना और बिहार से छठ पूजा का सामान मांगवाकर दुकान लगाते हैं। इस बार बाढ़ आने की वजह से पूजा में उपयोग होने वाली हर सामग्री के दाम में 50 से 100 रुपये का इजाफा हुआ है। छठ पूजा सामान कारोबारी अमित कुमार ने बताया कि छठ को ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष तौर एक आकर्षक डलिया तैयार किया गया है। इसमें छठ पूजा की सभी पूजन सामग्री भक्तों को एक साथ मिलेगा। बागड़ मंडी चौक पर पूजा का सामान बेच रहे दीपक ने बताया कि पिछले बीस साल से हम दुकान लगा रहे हैं। इस बार पिछले साल की तुलना में सामान काफी ज्यादा महंगा पड़ा इसलिए महंगा बेचना पड़ रहा है।

पूजा की सामग्री के दाम
नाम पिछले साल अब (रुपये)
गन्ना 10-20 20-30
टोकरी 100-300 100-500
नरियल 50 100
सूप 100 150
हल्दी पाैधा 50 प्रति किलो 200 प्रति किलो
सिघांडा 40-50 60-80 प्रति किलो
माला 40 (दर्जन) 50 (दर्जन)
खरबूजा 100 (जोड़ा) 150 (जोड़ा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें