फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: देवस्थान पर माथा टेक चजगोत्रा बिरादरी ने मनाई वार्षिक मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर वीरवार को चजगोत्रा बिरादरी की वार्षिक मेल धूमधाम के साथ मनाई गई। श्रद्धालुओं ने सुबह देवस्थान पर पहुंचकर माथा टेका और दोपहर को भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह ही चजगोत्रा बिरादरी की मेल में शामिल होने के लिए बिरादरी के सदस्य देव स्थान पर पहुंचना शुरू हो गए थे। चिनैनी के अलावा उधमपुर, जम्मू, सांबा, कठुआ, रामबन, बटोत, चंडीगढ़ तथा अन्य शहरों से बिरादरी के सदस्य पहुंचे हुए थे। गुरु पूर्णिमा के दिन आयोजित मेल में सुबह के समय देवस्थान पर पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत कंजक पूजन तथा पंडितों का पूजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें