फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ईद-ए-मिलाद उन नबी पर निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ईद-ए-मिलाद उन नबी पर वीरवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। लोगों ने पैगम्बर मोहम्मद साहब को याद किया। जुलूस में मजहबी झंडे के साथ शान से तिरंगा फहराया। सरवाल जामिया मस्जिद से जुलूस हाई कोर्ट चौक, जानीपुर मेन स्टॉप, पलौड़ा होते हुए रमजान पुरा ईदगाह जानीपुर में समाप्त हुआ। इस दौरान अमन सलामती का पैगाम दिया गया। इस्लाम की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ईद-ए-मिलाद उन नबी के त्योहार का विशेष महत्व है। इसे मनाने वाले लोग पैगम्बर मुहम्मद साहब की शिक्षा को याद करते हुए अल्लाह की इबादत करते हैं। इसके अलावा कई जगहों पर समुदाय के युवाओं ने बाइक रैली निकाली। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें