फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहीद-ए-आजम के योगदान को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में शहीदी-ए-आजम भगत सिंह को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष अजय लखोत्रा ने कहा कि देश के लिए सरदार भगत सिंह ने अल्प आयु में फांसी के फंदे को चूमा था। वह युवा पीढ़ी के प्रेरणास्रोत हैं। सभी युवाओं को चाहिए कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के दिखाए रास्ते पर चलें। वहीं, कुछ कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई का दामन थामा। अंकितम दत्त को अध्यक्ष, आदित्य बंगोत्रा को उपाध्यक्ष ,सन्नी, हर्ष और वंश को प्रमुख सचिव, तरुण लूना, अक्षित शर्मा को सचिव और अजू पंगोत्रा, मनिक शर्मा, रोहित कुमार व मानव गुप्ता को मीडिया प्रभारी बनाया गया। संवाद
विज्ञापन

-
शहीद-ए-आजम के योगदान को किया याद
जम्मू। शहीद-ए-आजम भगत सिंह फाउंडेशन और गहना बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को 116वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। शहीद भगत सिंह चौक में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। आयुर्वेदिक अस्पताल के शिविर में करीब 900 लोगों को लाभ दिया गया। डोगरा स्वाभिमान संगठन के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी लाल सिंह ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को गैरकानूनी तरीके से फांसी देने के लिए ब्रिटिश सरकार से माफी की मांग की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष केडी सिंह जम्वाल ने युवाओं को नशे से दूर रहने को कहा। अध्यक्ष डॉ. तरण सिंह ने कहा कि फाउंडेशन 35 वर्षों से इसी स्थान पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए समारोह करवा रहा है। यहां एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट कमल गुप्ता उपस्थित रहे। संवाद
-
गंगू चक में शहीद-ए आजम भगत सिंह को किया नमन
दोमाना। शहीद-ए आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर मढ़ में सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों ने श्रद्धांजलि समारोह करवाया। पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी और डीडीसी सदस्य बलबीर लाल की अध्यक्षता में गंगू चक में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को नमन किया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि हम शहीदों के ऋणी रहेंगे, जिन्होंने बलिदान देकर भारतवर्ष को आजाद करवाया। मौके पर बीएसएफ 44 बटालियन के सीईओ, गंगू चक की सरपंच लज्जा देवी, नायब सरपंच प्रदीप चौहान, गुलशन शर्मा, दीपक पांडे व बीएसएफ के जवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें