फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल मनेगी दिवाली, लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त शाम 5:28 से 7:24 बजे तक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। इस बार दीपों का त्योहार दिवाली कुछ खास संयोग लेकर आ रहा है। आठ नवंबर रविवार को नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली) और मुख्य दिवाली एक ही दिन मनाई जाएगी। अमावस्या तिथि की रात्रि में दीप जलाने और मां लक्ष्मी की आराधना का विशेष महत्व रहेगा। ज्योतिषाचार्य महंत रोहित शास्त्री के अनुसार इस वर्ष का दिवाली पर्व व्यापारियों और आम लोगों के लिए शुभ, लाभकारी और फलदायी रहने वाला है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अमावस्या तिथि आठ नवंबर को सुबह 11:30 बजे शुरू होकर नौ नवंबर को दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार दिवाली पर प्रदोष काल में मां लक्ष्मी का पूजन करना विशेष फलदायी माना गया है। लक्ष्मी पूजन का शुभ समय शाम 5:28 से 7:24 बजे तक रहेगा, जबकि प्रदोष काल शाम 5:33 से रात 8:12 बजे तक रहेगा। दिवाली पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और श्री लक्ष्मीनारायण का पूजन करना शुभ माना गया है। घरों के साथ मंदिरों, मुख्य द्वारों और गोशालाओं में भी दीप जलाने का विशेष महत्व है। व्यापारियों को प्रतिष्ठानों में बही-खाता पूजन करना चाहिए। वहीं, सोना-चांदी, आभूषण, वाहन, मकान और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी के लिए भी दिन शुभ माना गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें