अनंतनाग। मट्टन में पाप हरण नाग मंदिर में रविवार को कश्मीरी पंडितों ने विशेष भूमि पूजन किया। इसमें जम्मू-कश्मीर के साथ देश में शांति और समृद्धि की प्रार्थना की गई। अनंतनाग के जंगल की तलहटी में स्थित प्राचीन पाप हरण नाग मंदिर हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल माना जाता है। इस पवित्र स्थान का उल्लेख पुराणों और अन्य धार्मिक ग्रंथों में भी है। स्थानीय आबादी की इस पवित्र स्थान के प्रति भारी आस्था है। यज्ञशाला की आधारशिला के अवसर पर स्थानीय मुसलमानों ने कश्मीरी पंडितों को समर्थन दिया, क्योंकि यह निर्माण पाप हरण नाग के जीर्णोद्धार का हिस्सा है। इस अवसर पर कश्मीरी पंडितों ने स्थानीय मुसलमानों का धन्यवाद दिया। संवाद