फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 25 फीट ऊंची हांडी फोड़ते ही आस्था की बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मंदिरों के शहर में तीन दिवसीय जन्माष्टमी को लेकर खासी धूम रही। बाजारों में जहां पूजन सामग्री, कान्हा के वस्त्र समेत अन्य साजो सामान की खरीदारी को लेकर रौनक रही, वहीं मंदिरों में पर्व का अलग से माहौल दिखा। सोसायटी और विभिन्न एसोसिएशन की ओर से बड़े स्तर पर त्योहार मनाया गया। युवाओं में पतंगबाजी का क्रेज रहा। वीरवार को नानक नगर में उत्साह व उमंग का वातावरण रहा। ढोल-नगाड़े की थाप पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाथों में केसरी झंडे के साथ भक्तों ने हरे कृष्णा-हरे रामा के जयघोष लगाए। शोभायात्रा के बाद नानक नगर चौक में दही हाड़ी फोड़ कार्यक्रम हुआ। युवाओं की टोलियों के बीच हाड़ी फोड़ने की कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई। बारी-बारी हाड़ी फोड़ने का प्रयास किया।करीब 25 फुट ऊंची हांडी फोड़ने के लिए टोलियां पहुंचती रहीं। जब हांडी फूटी तो जयघोष के बीच आस्था की बारिश हो गई। भक्तों ने नंदगोपाल के आगमन को लेकर रातभर खुशियां मनाईं। वहीं, पूरे शहर में छोटे-बड़े 50 से अधिक सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम मुट्ठी के इस्कॉन मंदिर में हुआ, जहां सुबह से रात तक हरे कृष्णा-हरे रामा के जयघोष, मंत्रोच्चारण और भजनों की गूंज रही। रंग-बिरंगे फूलों से सजे मंदिर में हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। लोगों ने कीर्तन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
बाल रूप से लेकर पूरा जीवन दर्शाया
हर घर में जन्माष्टमी का जश्न रहा। मंदिरों में सुबह से ही भक्त सपरिवार पहुंचने शुरू हो गए। भजन-कीर्तन और सत्संग हुआ। कान्हा और मां राधा की वेशभूषा में पहुंचे छोटे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। विशेष कार्यक्रम में श्री कृष्ण के बाल रूप से लेकर पूरे जीवन को दर्शाया गया। इसके बाद गौरा आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ और महाभिषेक एवं 56 भोग लगाए गए। रात 12 बजे महाआरती हुई और फलाहार भंडारा हुआ। श्री रघुनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। पीरखो के अयोध्या मंदिर से झांकी निकाली गई। मुख्य महंत केशव महाराज ने बताया कि झांकियों में कृष्ण जन्म, कृष्ण के पालने में झूलने, पूतना वध, गोवर्धन पर्वत धारण, गीता उपदेश सहित अन्य शामिल थीं। मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रात्रि 12 बजे ढोल नगाड़े और घंटी की गूंज रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिक कॉलोनी में निकली भव्य शोभायात्रा, इस्कॉन मंदिर में आज श्रील प्रभुपाद प्रकाट्य दिवस
सैनिक कॉलोनी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री रामलीला क्लब सेक्टर डी की दस किमी शोभायात्रा में ओपन बस पर बैठे कान्हा आकर्षण का केंद्र रहे। शिव मंदिर में यात्रा का कमेटी ने स्वागत किया। शोभायात्रा जैसे ही सैनिक कॉलोनी गुरुद्वारा पहुंची तो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पुष्पवर्षा की। प्रधान फतह सिंह के नेतृत्व में लोगों के लिए पानी व खाने के की व्यवस्था की गई। वहीं, इस्कॉन मंदिर में शुक्रवार को श्रील प्रभुपाद प्रकाट्य दिवस एवं नंदोत्सव मनाया जाएगा। दोपहर 12 बजे कथा, कीर्तन, श्रील प्रभुपाद अभिषेक और पुष्पांजलि की जाएगी। इसके बाद भंडारा बांटा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें