फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू के बाद अन्य जिलों में पांव पसारने लगा डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जिला जम्मू के बाद संभाग के अन्य जिलों में डेंगू पांव पसारने लगा है। डंक के बढ़ते असर से लोग तेजी से चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषदों व निगमों के दावों पर भी सवाल उठ रहे हैं। नगर निगम जम्मू के 75 वार्डों में चरणबद्ध तरीके से फॉगिंग अभियान जारी रखने का दावा किया गया है। इसके बावजूद लगभग सभी वार्डों में डेंगू के मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। प्रदेश में वीरवार को 33 मामले मिले, जिसमें जम्मू से 14, सांबा से 10, कठुआ से 5 और उधमपुर से 4 मामले हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में अब तक कुल मामले जिला जम्मू से 70 प्रतिशत से ऊपर हैं। अब नए मामले अन्य जिलों के भी सामने आ रहे हैं। संभाग के कठुआ, सांबा, उधमपुर, राजोरी आदि डेंगू से प्रभावित रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर तक डेंगू का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं, जम्मू शहर के लगभग हिस्सों से डेंगू लक्षण वाले संदिग्ध बुखार के मरीज मिल रहे हैं। जीएमसी जम्मू, एसएमजीएस, गांधीनगर, सरवाल आदि अस्पतालों में मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें