जम्मू। शहर के प्राचीन पंजबख्तर महादेव मंदिर में सोमवार को सावन मास को लेकर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। पंजबख्तर महादेव वेद विद्यार्थी गुरुकुल के शिष्यों ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम का आगाज किया। प्रसिद्ध गायक धर्मेश नरगोत्रा और पंकज प्रधान ने भावपूर्ण एवं मधुर शास्त्रीय भजन प्रस्तुति देते हुए मौके पर मौजूद लोगों की खूब वाहवाही लूटी। मंदिर के रिसीवर सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस निरंतर सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनरुत्थान का एक रूप है आने वाले सप्ताह में राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा लोगों को भजन संध्या सुनाया जाएगा। संवाद