वार्षिक मेल में पहुंचे विधायक गारू राम ने देवस्थान के लिए दस लाख का अनुदान मंजूर किया
फोटो सहित।
फोटो ट्रैक पर है।
संवाद न्यूत एजेंसी।
जम्मू। ऑल इंडिया बागल बिरादरी (कश्यप राजपूत) की वार्षिक मेल बुधवार को बढयाल ब्राह्मणां स्थित दाती लक्ष्मीजी के दरबार में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सुबह हवन, कंजक पूजन, देव पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। सुचेतगढ़ से विधायक प्रो. गारू राम भगत भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दरबार में माथा टेका और देवस्थान के विकास के लिए दस लाख रुपये का अनुदान मंजूर किया। बागल बिरादरी के चेयरमैन कश्यप बृज मेहरा व प्रधान सुरिंदर पप्पी ने विधायक का आभार जताया। बड़ी संख्या में बिरादरी के सदस्यों ने जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बनाया।