जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी है। सीएम ने अपने संदेश में कहा कि सभी भाईचारे की भावना को मजबूत करने के साथ ही जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे आएं। एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि यह पर्व रमजान रमजान के पवित्र महीने के बाद खुशियां लाने वाला है। आपसी एकजुटता, सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। यह हमारे अंदर करुणा, आपसी विश्वास की डोर को मजबूत करता है। वहीं, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि ईद समाज में भाईचारे, शांति को स्थापित करने का त्योहार है। स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट़टू, कृषि मंत्री जावेद अहमद डार, वन मंत्री जावेद राणा ने भी लोगों को ईद-उल-फितर की बधाई दी। ब्यूरो