बावे वाली माता के दर्शन करने पहुंचे भक्त कतारों में खड़े।
- फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। शहर के मंदिरों में चौथे नवरात्र को बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। मंगलवार को बावे वाली माता का मंदिर, कोल कंडोली मंदिर, महामाया मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर पक्का डंगा के अलावा शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कोविड नियमों को ध्यान में रखकर माथा टेका और जयकारे लगाए। कोविड़-19 के कारण इस साल नवरात्र की रौनक फीकी है।
जय मां चंडी ट्रस्ट सरवाल जम्मू ने पंचमुखी मंदिर सरवाल में मां चंडी की मूर्ति स्थापित कर पूजन किया। इस दौरान केसीडब्ल्यूटी के चेयरमैन चंदन दत्त को आमंत्रित किया गया। पूजन के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भंडारे का भी आयोजन किया गया।