फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मां चामुंडा की 24वीं छड़ी मुबारक यात्रा पांच जुलाई को, व्यवस्थाओं पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मां चामुंडा की 24वीं पावन छड़ी मुबारक यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने और यात्रा के सुचारु संचालन को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आवास, भोजन एवं यातायात व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाने पर मंथन किया गया। निर्णय लिया गया कि इस बार भी 24वीं पावन छड़ी मुबारक यात्रा पांच जुलाई को रामेश्वर मंदिर से आरंभ होगी। पहला रात्रि विश्राम उखराल स्थित चिंताहरण महादेव मंदिर में किया जाएगा।
छह जुलाई को श्रद्धालु बेस कैंप सर्वाधार के लिए रवाना होंगे जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। सात जुलाई को मां चामुंडा के पावन दर्शन कर यात्रा जम्मू के लिए रवाना होगी। छड़ी मुबारक यात्रा के मुख्य संरक्षक राजीव चाढ़क ने प्रशासन से सभी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हैं जिन्हें तत्काल दुरुस्त करने की आवश्यकता है। साथ ही करीब 14 किलोमीटर जंगल से गुजरने वाले पैदल मार्ग को देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने पर जोर दिया। यहां चिंताहरण महादेव मंदिर मंदिर कमेटी के सदस्य धान सिंह, अजीत केटरीवाल, रशपाल सिंह, नारद सिंह, भीम सिंह और रुमाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें