फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हे मुन्नों ने राधा-कृष्ण बन कर मचाई धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा/मीरां साहिब। उपजिले में शुक्रवार को कई स्कूलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर कार्यक्रमो का आयोजन किया गया, जहां बच्चे राधा-कृष्ण के वेशभूषा में नजर आए। बंडर किड्स इंटरनेशनल स्कूल टिंडेकला (मीरां साहिब) में चेयरमैन अमरपाल सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि छात्रों को सभी त्योहारों की जानकारी होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें छात्रों ने भगवान कृष्ण व राधा पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर स्कूल निदेशक बेअंत कौर, अंजलि रैणा व सुदेश कुमारी सहित स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

वहीं, इंदिरा पब्लिक हाई स्कूल में प्रधानाचार्य रवि कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें बच्चों श्रीकृष्ण व राधा की वेशभूषा में नृत्य कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री भूषण डोगरा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हमें सभी पर्व मिलकर मनाने चाहिए, जिससे बच्चों को देश की संस्कृति का ज्ञान हो सके।
भगवान श्रीकृष्ण का तिलक किया अभिषेक
कस्बे के प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में शुक्रवार को महंत राजेश गिरी अध्यक्षता में धार्मिक कार्यक्रम हुआ। इसमें भगवान कृष्ण का अभिषेक कर जन्माष्टमी पर्व की शुरुआत की, जो शनिवार रात तक लल्ला के जन्म के बाद संपन्न होगा। इस दोरान मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया। महंत ने बताया कि बाजार में शनिवार को झांकियों का स्वागत करने के साथ ही मटकियां भी फोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें