फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पवित्र स्थलों की मिट्टी व जल लेकर अयोध्या रवाना हुआ विहिप का दल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पवित्र स्थलों की मिट्टी और जल लेकर वीरवार को विश्व हिंदू परिषद का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हो गया। विहिप के प्रदेश मुख्यालय रिहाड़ी स्थित शक्ति आश्रम में हुए कार्यक्रम में विधिपूर्वक जत्थे को रवाना किया गया। जत्थे में महासचिव विवेकानंद, बजरंग दल के प्रदेश संयोजक नवीन सूदन, सह संयोजक कार्तिक बजरंगी और गौशाला प्रमुख राज कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष शक्ति दत्त शर्मा, महासचिव अभिषेक गुप्ता के अलावा कई नेता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि विहिप ने जम्मू-कश्मीर के प्रमुख पवित्र स्थलों श्री अमरनाथ, बूढ़ा अमरनाथ, शिव खौड़ी, मां वैष्णो देवी, बावे वाली माता, सुकराला माता, तवी नदी, पीरखो, पैड़ देवता समेत विभिन्न स्थलों की मिट्टी व जल अयोध्या भेजा है। इस मिट्टी और जल का पांच अगस्त को श्री राम मंदिर के भूमि पूजन में प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें