पुलवामा। जिले के कोयल गांव में रविवार को वाइल्ड लाइफ विभाग ने एक तेंदुए को पकड़ा है। विभाग के अनुसार ग्रामीणों ने त्राल कंट्रोल रूम में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए के घूमने की सूचना दी थी। इस पर विभाग की ओर से जगह-जगह पिंजरे लगाए गए थे। शनिवार देर रात तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिली। विभाग का कहना है कि समय रहते इसे काबू कर लिया गया।