फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषाओं पर पकड़ है तो मास कम्युनिकेशन की फील्ड आपके लिए है

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिजनेस और मार्के टिंग के सेक्टर में युवाओं के लिए मास कम्युनिकेशन, मीडिया साइंस, फैशन, इंटीरियर डिजाइनिंग और लिबरल आर्ट्स में नए अवसर पैदा हुए हैं। अगर भाषाओं को समझने, लिखने और बोलने पर आपकी अच्छी पकड़ है और आप लोगों के साथ संवाद के माध्यम से जुड़ने में सक्षम हैं तो मास कम्युनिकेशन की फील्ड आपके लिए है। मास कम्युनिकेशन में डिग्री आपको न्यू एज मीडिया में रोजगार के अवसर दिला सकती है। जिन छात्रों को फिल्म लाइन में अपना भविष्य बनाना है उनके लिए भी यह फील्ड बेहतर होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा मीडिया साइंस कोर्स भी अच्छा विकल्प है। इसमें रेडियो, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और टीवी सब शामिल हैं। मीडिया साइंस को एक जनरल विषय के तौर पर गिना जाता है लेकिन इसमें कुछ स्पेशल एरिया शामिल हैं, जैसे एडवरटाइजिंग, पब्लिक रिलेशन, इवेंट मैनेजमेंट आदि। मीडिया साइंस का कोर्स करके ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म, न्यूज एंकरिंग, न्यूज होस्ट, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, फैशन एंड इवेंट फोटोग्राफी, मार्केट रिसर्च आदि में जॉब कर सकते हैं।
फैशन डिजाइनिंग एंड इंटीरियर्स में भी भविष्य बनाने के अवसर हैं। फिल्म इंडस्ट्री, रेड कारपेट इवेंट्स और सेलिब्रिटी आदि के लिए फैशन डिजाइनर्स ही कपड़े बनाते हैं। ये ट्रेंड के साथ चलते हैं और खुद ही ट्रेंडसेटर भी बन जाते हैं। डिजाइनिंग का कोर्स किसी प्रतिष्ठित एवं मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से करना चाहिए ताकि पेशे की बारीकियों को अच्छे से समझा जा सके।
विज्ञापन

इसके साथ ही लिबरल आर्ट्स में भी जॉब के लिए अच्छी सभावनाएं हैं। इसमें साहित्य, भाषा, कला, संगीत और दर्शन के इतिहास, गणित, मनोविज्ञान, विज्ञान और इतिहास के खास हिस्से शामिल हैं। लिबरल एजुकेशन विद्यार्थी को समाज में विविधता और परिवर्तन से डील करने के लिए तैयार करती है। लिबरल आर्ट्स की श्रेणी में इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, बिजनेस स्टडीज, मीडिया स्टडीज, साइकोलॉजी सोशियोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक पॉलिसी और स्टेटिस्टिक्स आदि शामिल हैं। लिबरल आर्ट्स की डिग्री रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवा सकती है। इसमें निजी क्षेत्र से लेकर सरकारी नौकरी तक कई पदों पर भर्ती होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें