फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से तपतपाती गर्मी से घाटी को मिली राहत

Sat, 11 Jul 2015 12:22 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। स्थानीय लोगों को तपतपाती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग द्वारा अगले 48 घंटे तक घाटी में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के अधिकतर हिस्सों में वीरवार देर रात मूसलाधार बारिश शुरू हुई जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही।
विज्ञापन


इस बारिश के कारण तापमान में एक दम से करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जिससे घाटी में मौसम काफी सुहाना बन गया। शुक्रवार दिन भर हलकी धूप खिली रही लेकिन वातावरण में हलकी ठंडक महसूस की गई। मौसम में आई गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली है।

सूरम सिंह एक स्थानीय के अनुसार श्रीनगर में काफी गर्मी पड़ रही थी लेकिन बारिश से उन्हें काफी राहत मिली है। वहीं स्थानीय वासी आशिक हुसैन का कहना था कि आज तो मौसम ऐसा बना हुआ है कि फैन की भी ज्यादा जरूरत नहीं पड़ रही।
विज्ञापन


श्रीनगर का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री कम था जबकि न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था।

वहीं, सबसे कम तापमान पहलगाम का रिकॉर्ड किया गया जहां अधिकतम 18.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.9 डिग्री सेल्सियस था जबकि सबसे अधिक लेह का रिकॉर्ड किया गया जहा अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान घाटी के अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 11 जुलाई को घाटी के अधिकतर इलाकों में रुक रुक कर मूसलाधार बारिश की संभावना है जबकि 12 जुलाई को हलकी बूंदाबांदी की और फिर 13 जुलाई से मौसम में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें