फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाखी खिलाड़ियों के परिवार को पांच-पांच लाख की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह/जम्मू। रामबन में कार हादसे की शिकार हुईं लद्दाख की दो खिलाड़ियों के परिवार को लद्दाख सरकार ने पांच-पांच लाख रुपये की राशि देने का एलान किया है। उप राज्यपाल आरके माथुर ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए पीड़ित दोनों परिवारों को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की। एलजी ने कहा कि युवा खिलाड़ी सेतन डोलमा और रिग्जिन लामो की मौत से पूरे लद्दाख में शोक की लहर है। दोनों खिलाड़ी जम्मू विश्वविद्यालय से फिजिकल एजूकेशन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही थीं। एलजी ने हादसे में सामाजिक कार्यकर्ता हरमन आनंद की मौत पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि हरमन सामाजिक कार्यों के लिए अंजना रूरल चेरिटेबल ऑर्गनाइजेशन चला रही थीं।
विज्ञापन

---
पांच बार अंतरराष्ट्ररीय टूर्नामेंट खेल चुकी थी सेतन
लद्दाख के थरुक गांव की रहने वाली सेतन डोलमा आइस हॉकी की बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी थी। सेतन ने आइस हॉकी में डिफेंडर की भूमिका में पांच अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेले थे। वहीं नूब्रा निवासी रिग्जिन लामो महिला फुटबॉल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें