फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उधमपुर में कल निकलेगी छड़ी यात्रा

Sun, 01 Jun 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जखैनी से कैलाशपुरी मंदिर काली माता मंदिर थिल रौन तक जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के जखैनी चौक से सोमवार को कैलाशपुरी मंदिर काली माता मंदिर थिल रौन के लिए वार्षिक छड़ी यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
यात्रा समिति के सदस्य राज कुमार और सोनी राठौर ने बताया कि यह छड़ी यात्रा सुबह 9:30 बजे ज्योत लेकर रवाना होगी। यह छड़ी यात्रा जखैनी चौक से शुरू होगी। शहर और धार रोड से होकर यात्रा थिल रौन के काली माता मंदिर में पहुंचेगी। इस दौरान मंदिर परिसर में भंडारा कर रात नौ बजे से माता रानी का जागरण होगा। राजू विजयपुरिया समेत कई जाने-माने स्थानीय कलाकार जगराते में माता रानी का गुणगान करेंगे। आयोजकों ने सभी लोगों से इस छड़ी यात्रा में अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें